आनंदपुर में शिविरार्थियों का गाजे-बाजे से भव्य स्वागत



जैन समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण, पहली बार सात युवाओं ने लिया श्रावक संस्कार में भाग

आनंदपुर। 32वें श्रावक संस्कार शिविर से लौटे शिविरार्थियों का रविवार को आनंदपुर जैन समाज द्वारा गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। समाजजन और परिजनों ने नगर में शोभायात्रा निकालकर युवाओं का अभिनंदन किया।

जानकारी देते हुए आनंदपुर के शुभम जैन ने बताया कि पहली बार आनंदपुर से सात युवाओं ने एक साथ श्रावक संस्कार शिविर में भाग लेकर समाज का गौरव बढ़ाया। इनमें श्री अनिकेत जैन, श्री मयंक जैन, श्री संभव जैन, श्री भव्य जैन, श्री दक्ष जैन, श्री सनी जैन और श्री विशाल जैन शामिल रहे।

इसके साथ ही पहली बार दो शिविरार्थियों ने 10 उपवास का संकल्प सफलतापूर्वक पूरा किया। इनमें श्री मति स्वाति-विवेक जैन और श्री अनिकेत जैन शामिल हैं। उनकी साधना ने समाज को प्रेरणा और नई ऊर्जा प्रदान की।

नगर में हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने आनंदपुर जैन समाज के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ