विदिशा। नागरिकों की बढ़ती मांग पर शहर में लगातार तीसरी बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार, 21 सितम्बर को श्री लक्ष्मीबाई धन्नालाल अग्रवाल धर्मशाला (न्यास), सावरकर बालविहार के पास माधवगंज, विदिशा में आयोजित होगा।
इस चिकित्सा शिविर में जोधपुर (राजस्थान) से आए विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। शिविर में एक्यूप्रेशर पद्धति से जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, उच्च रक्तचाप सहित अन्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।




0 टिप्पणियाँ