विदिशा में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की मिलावटखोरों पर कार्रवाई, रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने जांच हेतु एकत्रित

विदिशा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकारी डॉ. रामहित कुमार के निर्देशन में जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राप्त शिकायत के आधार पर मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलिन ई. पन्ना ने गोयल धर्मशाला, स्वर्णकार कॉलोनी स्थित महावीर ऑयल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में सुपर स्टार ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल की बड़ी मात्रा — 250 मि.ली., 400 मि.ली., 1 लीटर, 2 लीटर एवं 15 लीटर पैक और जार — विक्रय हेतु संग्रहित पाए गए।

मिलावट की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने नियमानुसार जांच हेतु एकत्रित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ