मुख्यमंत्री ने संबल योजना के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि दी

विदिशा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत प्रदेशभर के 7,953 श्रमिक परिवारों को एकल क्लिक से 175 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि जारी की। इसमें विदिशा जिले के 156 हितग्राहियों के बैंक खातों में 3 करोड़ 51 लाख रुपये स्थानांतरित किए गए।
मंत्रालय भोपाल से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा जिले के एनआईसी वीसी कक्ष में भी दिखाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मुकेश टंडन ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए योजना से मिली राशि का सदुपयोग कर परिवारों में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, हितग्राही और उनके परिजन उपस्थित रहे।

जिलेवार वितरण

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जारी राशि में

जनपद पंचायतों के तहत:

बासौदा 8 हितग्राही – 18 लाख

कुरवाई 7 हितग्राही – 1.30 लाख

ग्यारसपुर 21 हितग्राही – 47 लाख

लटेरी 18 हितग्राही – 41 लाख

नटेरन 8 हितग्राही – 16 लाख

सिरोंज 13 हितग्राही – 32 लाख

विदिशा जनपद पंचायत 40 हितग्राही – 88 लाख

नगरीय निकाय क्षेत्रों में:

विदिशा नगर पालिका 25 हितग्राही – 58 लाख

बासौदा 6 हितग्राही – 14 लाख

सिरोंज 2 हितग्राही – 4 लाख

कुरवाई नगर परिषद 4 हितग्राही – 8 लाख

लटेरी 4 हितग्राही – 12 लाख
योजना के अंतर्गत 132 सामान्य मृत्यु प्रकरणों में 2.64 करोड़ रुपये, 21 दुर्घटना मृत्यु प्रकरणों में 84 लाख रुपये तथा 3 दिव्यांगता प्रकरणों में 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ