विदिशा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी आज (02 सितम्बर 2025) विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे इंदौर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे विदिशा पहुँचेंगे। यहाँ वे "वोट चोर हटाओ, लोकतंत्र बचाओ" जिला स्तरीय रैली में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 5 बजे वे विदिशा से प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे भोपाल पहुँचेंगे। पटवारी का यह दौरा प्रदेशभर में चल रहे उनके जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, विधायकगण एवं स्थानीय पदाधिकारी उनके स्वागत और रैली में मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को भी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ