परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह जी का दौरा कार्यक्रम


विदिशा।  परिवाहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह बुधवार 17 सितंबर को विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार बुधवार 17 सितंबर की प्रातः 9.30 बजे भोपाल से विदिशा के लिए रवाना होंगे। पूर्वाहन 11 बजे विदिशा आगमन और दोपहर 11.20 बजे विदिशा के रविन्द्र नाथ टैगोर भवन ऑडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान पर सद्धबोधन व लाईव वेव कॉस्टिंग एवं स्वास्थ्य शिविर, टी.बी. हितग्राहियों को फूड बास्केट, पोषण आहार वितरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
   
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह जी इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का अवलोकन एवं रक्तदान प्रमाण-पत्र का वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह उपरोक्त कार्यक्रम उपरांत दोपहर 1.30 बजे सांची के लिए रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ