लटेरी। साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” के तहत शनिवार, 20 सितंबर को “मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा” का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विकासखंड लटेरी की कुल 246 शासकीय एवं आशासकीय शालाओं में संपन्न हुई।
इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8185 असाक्षरों ने भाग लिया। इनमें वे लोग शामिल रहे जिन्हें बुनियादी साक्षरता एवं गणना का ज्ञान नहीं है, साथ ही ऐसे व्यक्ति भी सम्मिलित हुए जिन्हें शिक्षा का आंशिक ज्ञान तो है लेकिन साक्षरता का कोई प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं है।
विकासखंड साक्षरता सह-समन्वयक वीर सिंह बघेल ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क और स्वयंसेवा पर आधारित है। लटेरी विकासखंड में इस परीक्षा के सफल आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर विश्वकर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रमोद विश्वकर्मा, बीएससी सुरेंद्र भंडारी, प्रेम नारायण शर्मा, अखिलेश सक्सेना, ऋषि द्विवेदी सहित समस्त संकुल प्राचार्य, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, जन शिक्षक, नोडल अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन से क्षेत्र में साक्षरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है।




0 टिप्पणियाँ