आनंदपुर। जिले के उनारसीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम तीतरवर्री में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री से ग्रामीण त्रस्त हैं। लंबे समय से चले आ रहे इस गोरखधंधे के खिलाफ जब ग्रामीण सामूहिक रूप से शिकायत लेकर थाना पहुँचे तो पुलिस का रवैया उदासीन ही नजर आया।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब से गांव का वातावरण बिगड़ रहा है और स्कूली बच्चों तक पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। शिकायत देने पहुंचे ग्रामीणों से ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल रवि राज ने पहले आवेदन लेने से ही मना कर दिया। बाद में मीडिया की मौजूदगी में आवेदन तो स्वीकार किया गया, लेकिन ग्रामीणों को दी गई प्रति पर न तो थाना सील लगाई गई और न ही आवक-जावक क्रमांक दर्ज किया गया।
पूरे मामले पर जब मीडिया ने थाना प्रभारी गोसिया सुल्तान से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कैमरे से दूरी बनाते हुए कोई जवाब देने से साफ इंकार कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते ही गांव में अवैध शराब की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
इनका कहना
मैं संबंधित अधिकारी को कार्यवाही के लिए बोलता हूं
रोहित कशवानी
पुलिस अधीक्षक विदिशा




0 टिप्पणियाँ