भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसमें धार और अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि सात रेंजों के डीआईजी का भी ट्रांसफर किया गया है।
अशोकनगर और धार के एसपी बदले
तबादला आदेश के अनुसार मयंक अवस्थी धार के नए एसपी होंगे। वहीं राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का एसपी बनाया गया है।
7 रेंज के डीआईजी इधर से उधर
बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल ग्रामीण, इंदौर ग्रामीण, सागर और रतलाम रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए हैं।
छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को मुख्यालय (PHQ) भेजा गया।
बालाघाट डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानवाधिकार आयोग में पदस्थ किया गया।
भोपाल ग्रामीण डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी SAF मध्य क्षेत्र बनाया गया।
विजय कुमार खत्री को छतरपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया।
विनीत कुमार जैन को बालाघाट का डीआईजी नियुक्त किया गया।
मनोज कुमार सिंह को इंदौर का डीआईजी बनाया गया।
राकेश कुमार सिंह को छिंदवाड़ा का डीआईजी नियुक्त किया गया।
राजेश सिंह को भोपाल ग्रामीण का डीआईजी बनाया गया।
शशीन्द्र चौहान को सागर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा इंदौर और भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के तबादले भी किए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ