लटेरी-सावनखेड़ी स्कूल की जर्जर हालत: बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर संकट

आनंदपुर/सावनखेड़ी, – ग्राम पंचायत सावनखेड़ी के अंतर्गत आने वाले सावनखेड़ी स्थित एकीकृत माध्यमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। हाल ही में किए गए निरीक्षण में स्कूल भवन की बदहाली और परिसर की अव्यवस्था सामने आई है, जिससे बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी गंभीर खतरे में है।

स्कूल परिसर के भीतर से ही एक शासकीय रास्ता गुजरता है, जिसकी हालत अत्यंत जर्जर है। इस मार्ग पर जमा गंदा पानी, कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों को न्योता दे रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान तक नहीं है। 

स्कूल से सटे आंगनवाड़ी केंद्र में रोजाना छोटे बच्चे आते हैं, लेकिन स्कूल के सामने जमा गंदे पानी से उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां लंबे समय से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

विद्यालय प्रभारी श्री प्रेम नारायण प्रजापति ने बताया स्कूल परिसर के अंदर से ही ग्रामीणों नें रास्ता बना लिया है जिससे वाहन यही से निकलते हैं बाहर निकालने की वजह से कीचड़ हो जाती है समस्या को लेकर हमने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही हमने स्कूल में बाउंड्री वॉल सहित बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाने को लेकर भी प्रतिवेदन दिया है जिससे स्कूल की चारों ओर से बाउंड्री हो जाएगी और बच्चों के लिए खेलकूद के लिए उचित पर्याप्त व्यवस्था मिलेगी इसके साथ ही स्कूल से निकलने वाले रास्ते को डाइवर्ट करके किसी अन्य जगह से बनाया जाए जिससे स्कूल परिसर में बच्चों के लिए कोई परेशानी ना बने वर्तमान में इसी रास्ते से वाहन गुजरते हैं जिससे बच्चों को वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है

स्कूल भवन के समीप स्थित पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसमें जीव-जंतुओं का बसेरा बन गया है, जिससे बच्चों के लिए खतरा और बढ़ गया है। वहीं, पास में बने एक समुदाय भवन की स्थिति भी दयनीय है।

इन समस्याओं के चलते कई बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द स्कूल की हालत सुधारी जाए, गंदे पानी की निकासी कराई जाए और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ