ब्लॉक अध्यक्ष मुजीम खान का जन्मदिन पत्रकार साथियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया

लटेरी, 8 अगस्त 2025 —श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई लटेरी के ब्लॉक अध्यक्ष मुजीम खान का जन्मदिन गुरुवार को बड़ी धूमधाम एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन पत्रकार एवं समाजसेवी नीरज अग्रवाल की वर्किंग शॉप पर आयोजित किया गया, जहाँ पत्रकार जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद रहे जन्मदिन के कार्यक्रम में मुजीम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:

योगेश तोमर,आकाश सोनी,योगेश पंथी,नीरज अग्रवाल, उदयभान यादव, राजपाल यादव, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा 

कार्यक्रम के दौरान केक काटने की रस्म अदा की गई और उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द, संगठन की एकता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिन उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अवसर पत्रकारिता के दायित्वों और समाज में सकारात्मक भूमिका को रेखांकित करने वाला बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ