आनंदपुर। जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर हाल ही में जिले में 16 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में थाना आनंदपुर में भी नए थाना प्रभारी के रूप में अनुज प्रताप सिंह दांगी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
चार्ज संभालते ही नवागत थाना प्रभारी ने थाने के सभी आवश्यक पहलुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस सतर्कता बढ़ाई जाएगी।




0 टिप्पणियाँ