प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2024-25 के बीमा क्लेम की पहली किस्त आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देशभर के लगभग 35 लाख किसानों के खातों में 3900 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे प्रेषित की गई।
विदिशा जिले में खरीफ 2024 में 29,029 किसानों को 7 करोड़ 61 लाख 6 हजार 26 रुपये, रबी 2023-24 में 1,09,598 किसानों को 12 करोड़ 81 लाख 67 हजार 739 रुपये और रबी 2024-25 में 27,637 किसानों को 2 करोड़ 90 लाख 25 हजार 935 रुपये जारी किए गए।
इस प्रकार तीनों सीजन के कुल 1,66,264 किसानों को 23 करोड़ 32 लाख 99 हजार 700 रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति विदिशा कार्यालय के सभागार में सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री सुरेंद्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी श्री शितिज शर्मा, उप संचालक कृषि श्री केशव खपेड़िया, सहायक संचालक कृषि श्री अविना सिंह परिहार, मंडी सचिव श्रीमती नीलकमल वैद्य, जनपद सदस्य श्री धनराज दांगी, जिला बीमा अधिकारी श्री राघवेंद्र शर्मा (एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी) सहित अनेक अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ