कलेक्टर के सारथी बने एसपी, तिरंगा और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली दोपहिया रैली



विदिशा, 11 अगस्त 2025। विदिशा जिले में हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रोज़ाना नए नवाचार किए जा रहे हैं। सोमवार को इसी क्रम में दोपहिया वाहन रैली का आयोजन हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और देशभक्ति तथा स्वच्छता के संदेशों से गुंजायमान रही।

इस रैली में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला—कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के सारथी बने पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी। रैली में विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
तिरंगा लहराते हुए प्रतिभागी शहरवासियों को देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देते रहे। रैली ने नागरिकों में आजादी के अमृत महोत्सव की भावना और स्वच्छ भारत के संकल्प को और प्रबल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ