शुभम सोनी भोपाल, 11 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण एवं शुभकामना संदेश वाचन के लिए मंत्रीगणों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव भोपाल में, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा में और अन्य मंत्रीगण अपने-अपने निर्धारित जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
इसके साथ ही स्वतंत्र प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री तथा कलेक्टर भी संबंधित जिलों में ध्वजारोहण कर आमजन को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देंगे।
आदेश में कुल 51 जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण जारी किया गया है। इसमें प्रत्येक जिले के लिए जिम्मेदार मंत्री और कलेक्टर के नाम स्पष्ट किए गए हैं।
यह कार्यक्रम राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव श्री प्रदीप जैन द्वारा जारी किया गया है।




0 टिप्पणियाँ