राहवीर योजना: सड़क हादसों में मददगारों को मिलेगा सम्मान और इनाम

विदिशा। मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना के तहत इनाम देने की प्रक्रिया तय कर दी गई है।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक मूल्यांकन समिति बनाई जाएगी, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी, सीएमएचओ और आरटीओ शामिल होंगे। हादसे की सूचना यदि राहवीर पुलिस को देता है, तो उसे डॉक्टर से सत्यापित एक पावती मिलेगी। वहीं, यदि राहवीर सीधे पीड़ित को अस्पताल पहुंचाता है, तो पुलिस लेटर पैड पर पावती जारी करेगी।

एक व्यक्ति को साल में अधिकतम पांच बार राहवीर पुरस्कार मिल सकेगा। इनाम की राशि परिवहन विभाग सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजेगा। अगर एक से ज्यादा लोग मददगार हैं, तो राशि सभी में बराबर बांटी जाएगी।

इसके अलावा, साल में राष्ट्रीय स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ राहवीरों का चयन होगा। राज्य स्तरीय निगरानी समिति राष्ट्रीय स्तर के लिए तीन नामों का चयन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ