आनंदपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया कजलियां पर्व

आनंदपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को कजलियां पर्व परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घरों में बोए गए जवारे को महिलाएं, पुरुष और बच्चे लोकगीत गाते हुए नदियों एवं तालाबों में विसर्जित करने पहुंचे। नगर के विभिन्न देवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

मंदिरों में देवी-देवताओं को कजलियां अर्पित करने के बाद लोग अपने परिचितों के घर जाकर भेंट और शुभकामनाएं देते रहे। मेल-मिलाप का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने बुजुर्गों और बड़ों का आशीर्वाद लिया।

गांव के चौरसिया मोहल्ले में ग्रामीण एकत्र होकर जवारे को एक पेड़ के नीचे रखकर सामूहिक पूजा-पाठ किया। परिक्रमा के बाद एक-दूसरे को भुजारीयां दी गईं, जिससे आपसी सौहार्द और पारंपरिक एकता का संदेश फैलता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ