भाजपा मंडल आनंदपुर की बैठक संपन्न, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना

आनंदपुर, 8 अगस्त: आनंदपुर स्थित सोनी जी के शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने प्रदेश संगठन की मंशा एवं निर्देशों के अनुसार किया।

बैठक में आगामी ‘हर घर तिरंगा’ एवं तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई और मंडल स्तर पर एक मजबूत कार्ययोजना बनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की महत्ता और जनसंपर्क के महत्व को रेखांकित किया।

बैठक में बरिष्ठ नेता मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि “यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, यह जनजागरण का माध्यम है। हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह आम जनता को इस अभियान से जोड़े।”

पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ आह्वान को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आनंदपुर मंडल इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ