लटेरी। शुक्रवार को कुशवाहा समाज द्वारा लव-कुश जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया। परंपरा के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 स्थित कुशवाहा समाज मंदिर से जुलूस की शुरुआत हुई, जिसमें तहसील के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चल समारोह में भगवान लव-कुश की आकर्षक झांकी सजाई गई, वहीं दो बाल कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से भगवान लव-कुश की कथा प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा का समापन मकसूदनगढ़ रोड स्थित कुशवाहा समाज की धर्मशाला पर हुआ।
जय स्तंभ चौक पर विधायक प्रतिनिधि और भाजपा मंडल की ओर से फूल बरसाकर भगवान लव-कुश की झांकी का स्वागत किया वहीं, सेन समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जल-पानी की व्यवस्था की। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।




0 टिप्पणियाँ