गंजबासौदा (विदिशा) — अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली युवा चिकित्सक डॉ. राज सूर्यवंशी ने सरकारी नौकरी, विदेश जाने का अवसर और बड़े शहरों की करोड़ों की प्राइवेट प्रैक्टिस का मोह त्यागकर अपने गांव के पास आकांक्षी ब्लॉक बासौदा में अस्पताल शुरू किया है। उनका उद्देश्य है कि गरीब और पिछड़े इलाकों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलें।
अस्पताल का शुभारंभ मानव अधिकार आयोग की सदस्य प्रियंका कानूनगो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक हरि सप्रे, हरिसिंह रघुवंशी और वरिष्ठ भाजपा नेता हरिसिंह कक्का सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
डॉ. सूर्यवंशी का यह कदम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के उस सपने को साकार करने की दिशा में है, जिसमें समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक मिले, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब-कल्याण के संकल्प के अनुरूप है।