कच्ची शराब बिक्री पर रोक लगाने सरपंच ने लिखा पत्र,
आनंदपुर/गोलाखेड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम में आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मिठाई वितरण के दौरान एक युवक ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रकाश अहिरवार पुत्र कोमल प्रसाद अहिरवार, निवासी गोलाखेड़ा, ने शराब के नशे में सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य एवं मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही आनंदपुर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और युवक को डीपी से उतारकर थाने ले आई। हालांकि युवक नशे की हालत में होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया आखिर उसके द्वारा जन प्रतिनिधियों को गाली गलौच क्यों की गई
ग्राम सरपंच नवीन मीना ने बताया कि युवक को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने नशे में अभद्र व्यवहार जारी रखा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
शुष्क दिवस पर भी शराब बिक्री पर सवाल
इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि 15 अगस्त (शुक्रवार) को कलेक्टर द्वारा पूरे जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था और मदिरा विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद गाँव में खुलेआम शराब का सेवन और बिक्री होना नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।




0 टिप्पणियाँ