विदिशा | अगस्त 2025 हाल की अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते जिले की कई सड़कें और पुल-पुलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने संबंधित विभागों को सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिन रास्तों की मरम्मत में देरी हो सकती है, वहाँ सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा — ताकि जनता को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मिले।
कौन-कौन सी सड़कें गारंटी पीरियड में आती हैं, यह जानकारी भी सार्वजनिक रूप से बोर्ड पर दिखाई जाए। ठेकेदारों को उनकी जिम्मेदारी का पालन करते हुए गारंटी अवधि की सड़कें जल्द ठीक करनी होंगी।
जिन विभागों की सड़कें प्रभावित हुई हैं:
लोक निर्माण विभाग (PWD): 9 सड़कें
पीएमजीएसवाई: 4 सड़कें
एनएच: 1 सड़क
एमपीआरडीसी: 1 सड़क
आरईएस: 3 सड़कें
इसके अलावा सेतु निगम द्वारा भी पुल-पुलियों की जानकारी साझा की गई है।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि बारिश के दौरान जो समस्याएं भू-अर्जन या आवागमन में आ रही हैं, उनका समाधान जल्द निकाला जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे ताज़ा जानकारी निर्धारित प्रारूप में जिला कार्यालय को भेजें और वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत तत्काल कराएं।




0 टिप्पणियाँ