ग्राम रक्षा समिति की बैठक संपन्न



[आनंदपुर]। आनंदपुर में ग्राम रक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार हेमंत अग्रवाल एवं नवागत थाना प्रभारी अनुज प्रताप दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, ईद एवं नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन पर्वों के दौरान पत्रकार, समाजसेवी तथा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें एवं शांति-सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे आपसी सहयोग एवं समन्वय से त्योहारों को सफल बनाएं। वहीं थाना प्रभारी अनुज प्रताप दांगी ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश साझा करते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासन एवं पुलिस बल हर स्तर पर मुस्तैदी से तैनात रहेगा।

बैठक में मौजूद समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ