उपस्वास्थ्य केंद्र सुनखेर में CHO की गैरमौजूदगी से टीकाकरण प्रभावित,

आनंदपुर सुनखेर। विदिशा ज़िले के लटेरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र सुनखेर में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप पड़ी हुई हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि यहाँ पदस्थ (CHO)कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुरेंद्र धाकड़ कभी केंद्र पर उपस्थित नहीं रहते। बताया जा रहा है कि उनकी उपस्थिति (अटेंडेंस) जिला मुख्यालय से ही दर्ज की जा रही है, जबकि वे केंद्र पर नहीं पहुँचते।

ग्रामीणों का कहना है कि CHO की अनुपस्थिति के कारण बच्चों और महिलाओं को नियमित टीकाकरण नहीं मिल पा रहा है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य संकट की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मामले में लटेरी के बीएमओ अभिषेक उपाध्याय ने स्वीकार किया कि उन्हें पहले भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उन्होंने बताया—“इस संबंध में हम दो बार वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं। जल्द ही उच्च स्तर से कार्रवाई की उम्मीद है।”

ग्रामीण अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर सुनखेर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ