हर माह की पहली तारीख को आयोजित होने वाली परंपरा के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर की उपस्थिति में समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन हुआ।
राष्ट्रीय गीत उपरांत शासकीय कार्यों का विधिवत प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपने कार्यों की शुरुआत की।
इस आयोजन का उद्देश्य शासकीय तंत्र में राष्ट्रीय चेतना और अनुशासन को सुदृढ़ करना है। जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा यह जानकारी साझा की गई है।




0 टिप्पणियाँ