"जनता के पैसे से बना ओपन जिम बेकार, ग्रामीणों ने विधायक से की कार्रवाई की मांग"



आनंदपुर । ग्राम पंचायत आनंदपुर में हाल ही में लगाए गए ओपन जिम की गुणवत्ता पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत निवासी सुनील कुशवाहा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर क्षेत्रीय विधायक से इस विषय में गुहार लगाई है।

उन्होंने वीडियो में बताया कि आपके द्वारा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में बच्चों एक्टिविटी एक्सरसाइज के लिए जो ओपन जिम लगाए हुए अभी मुश्किल से दो से तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन उपकरण पूरी जमींदोज हो चुके हैं और जिम व्यर्थ हो चुका है। सुनील कुशवाहा का आरोप है कि इस कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर यही धनराशि किसी उपयोगी कार्य में लगाई जाती, तो जनता को उसका सीधा लाभ मिलता। सुनील ने सवाल उठाया कि जब पंचायत में इतने बड़े-बड़े बुद्धिजीवी लोग मौजूद हैं, तब भी जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग क्यों हो रहा है।

यह मामला अब जनचर्चा का विषय बनता जा रहा है और ग्रामीणों की मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

(रिपोर्ट: शुभम सोनी संवाददाता)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ