आनंदपुर नवागत थाना प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, 07 जुआरी गिरफ्तार ₹1.35 लाख नगदी व 52 ताश के पत्ते बरामद

आनंदपुर। थाना आनंदपुर में नवागत थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज प्रतापसिंह दांगी ने कार्यभार संभालते ही कड़ा संदेश दिया है। महज एक सप्ताह पहले पदभार ग्रहण करने वाले दांगी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹1,35,000/- नगदी और 52 ताश के पत्ते भी जप्त किए।
इस संबंध में थाना आनंदपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 122/2025 धारा 13 जुआ एक्ट व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में की गई।

टीम में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी:
उनि. अनुज प्रतापसिंह दांगी, सउनि. जगदीश सिंह भिलाला, प्र.आर. दयाराम, प्र.आर. जयसिंह भील, आर. दीपक रघुवंशी, आर. सोनू मीना, आर. विजय शर्मा, आर. नन्नू भील और आर. राजा पंत।

नवागत थाना प्रभारी की इस पहली बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में पुलिस की सख्त कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ