विदिशा कलेक्टर कार्यालय से अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी

विदिशा, 28 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत विदिशा जिले में अधिकारियों के पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार –

1. श्री मनीष जैन, संयुक्त कलेक्टर, जो वर्तमान में स्थानांतरित उपरांत उपस्थित थे, उन्हें उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कुरवाई पदस्थ किया गया है।


2. श्री नितिन कुमार जैन, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर, जो अब तक उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कुरवाई थे, को जिला कार्यालय विदिशा पदस्थ किया गया है।


3. श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, म. डिप्टी कलेक्टर, जो स्थानांतरण उपरांत उपस्थित थे, को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सिरोंज / टेढ़ी पदस्थ किया गया है।


4. श्री सन्तोष बित्तलवार, म. डिप्टी कलेक्टर, जो जिला कार्यालय विदिशा में पदस्थ थे, को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट त्योंदा / ग्यारसपुर पदस्थ किया गया है।


आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्री बित्तलवार के अधीन कार्यों का संपादन आगामी आदेश तक श्री नितिन कुमार जैन, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर विदिशा द्वारा किया जाएगा।

यह आदेश कलेक्टर विदिशा द्वारा 28 अगस्त 2025 को जारी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ