विदिशा: पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई, 4900 लीटर पेट्रोल जप्त

विदिशा । ज़िले में डी.एस. लोधी किसान सेवा केंद्र (ठर्र) पर जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया, लेकिन केवल 2 किलोमीटर चलने के बाद ही उसकी गाड़ी बंद हो गई। पालकी गांव में गाड़ी की जांच कराने पर वाहन के टैंक में पानी मिला।

शिकायत के आधार पर जांच टीम मौके पर पहुँची और टैंक की जांच की। डिप रोड में केमिकल डालकर पानी की जांच की गई, लेकिन टैंक में पानी नहीं पाया गया। हालांकि, स्टॉक सत्यापन के दौरान पेट्रोल में अंतर सामने आया। इस पर प्रशासन ने 4900 लीटर पेट्रोल जप्त किया जिसकी कीमत ₹5,33,626 बताई गई है।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि पंप पर नापतौल इंस्पेक्टर द्वारा सत्यापन का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था। न ही आवश्यक सुविधाएँ, जैसे निशुल्क हवा मशीन, और न ही स्टॉक पंजी पंप पर मौजूद थी। इन कमियों के आधार पर पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ