बड़वानी, 07 जुलाई 2025 । जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषकों से विभिन्न घटकों में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उप संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना में संकर सब्जी एवं मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प एवं प्याज क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती जैसे पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, शेडनेट हाउस में सब्जी की खेती, जैविक खेती के लिए वर्मी बेड इकाई तथा आधुनिक कृषि यंत्र जैसे पॉवर नेपसेक स्प्रेयर, फल बंच कंवर, वीड मेट, इको फ्रेंडली लाईट ट्रेप, सोलर क्रॉप ड्रायर, जीर्णोद्धार आदि शामिल हैं।
इच्छुक कृषकों को एमपी एफएसटीएस पोर्टल पर पंजीयन कराकर अपनी कृषक आईडी के माध्यम से संबंधित घटकों हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हितग्राहियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
पंजीयन के लिए कृषकों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक की छायाप्रति
खसरा बी-1
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
उप संचालक, उद्यान विभाग ने जिले के सभी पात्र कृषकों से समय पर आवेदन कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
#




0 टिप्पणियाँ