शुभम सोनी आनंदपुर, तहसील लटेरी | 14 जुलाई 2025। आज ग्राम आनंदपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विकासात्मक कार्यक्रम ने क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में विधायक उमाकांत शर्मा ने अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, साथ ही बायपास रोड, तहसील गठन और जनदर्शन के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं लक्ष्मीकांत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अपने संबोधन में विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कालादेव ऊनारसी जैसी जगहों पर कच्ची सड़कें होती थीं, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस क्षेत्र के लिए स्वर्गीय पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने जितना विकास में योगदान दिया है उतना कांग्रेस ने कभी नहीं दिया कांग्रेस के नेता तो विकास में खलल डालते हैं भाजपा सरकार में जो विकास हुआ है वह कभी कांग्रेस सरकार में नहीं हुआ है विकास तो भाजपा की सरकार भी कर सकती है
जहां एक ओर विकास की नई घोषणाएं हुईं, वहीं दूसरी ओर जनसेवा और जवाबदेही के संकल्प के तहत माननीय विधायक ने कृषि सेवा सहकारी समिति, आनंदपुर का औचक निरीक्षण भी किया।
कृषि समिति में मिली अनियमितताएं
निरीक्षण के दौरान खाद-बीज वितरण से संबंधित स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी और निरीक्षण रिकॉर्ड की जांच की गई। लेकिन समिति प्रबंधक रामेश्वर शर्मा द्वारा कई महत्वपूर्ण पंजी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस पर विधायक ने जिला सहकारिता अधिकारी से तत्काल चर्चा कर प्रबंधक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि "किसानों के हक से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर अनियमितता की जवाबदेही तय होगी।"
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी कार्यवाही के संकेत
इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए विधायक ने 6 माह से अनुपस्थित डॉक्टर पर नाराजगी जताई और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। संयुक्त कलेक्टर सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी को भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
बायपास रोड और नई तहसील की पहल
विधायक ने बायपास रोड के लिए ग्रामीणों से भूमि सहयोग की अपील करते हुए बताया कि 3 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने आनंदपुर को तहसील और सिरोंज को जिला बनाए जाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए ग्राम के नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा। विधायक के विधायक उमाकांत शर्मा के द्वारा कहां सभी को मिलकर आनंदपुर को तहसील सिरोंज को जिला बनाने के लिए एकत्रित होना होगा और सभी को ज्ञापन के माध्यम से राज्य पुनर्गठन आयोग से सिरोंज जिला बनाने की मांग करनी होगी तभी सिरोंज जिला और आनंदपुर तहसील का सपना सकार होगा
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत बीज वितरण
कार्यक्रम के दौरान विधायक शर्मा द्वारा कृषि विभाग के एनएफएसएम योजना के अंतर्गत चयनित 10 अनुसूचित जनजाति किसानों को 4-4 किलो उड़द बीज की किट वितरित की गई। जानकारी के अनुसार, लटेरी क्षेत्र के कुल 350 किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जिससे कृषकों को आगामी फसल सत्र में सहूलियत मिले।
व्यापक जनभागीदारी
इस अवसर पर सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी, एसडीओपी अमरेश बोहरे, कृषि एसडीओ रितेश परमार, जनपद सीईओ उदय प्रताप सिंह,थाना प्रभारी वीं डी सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, रामगुलाम राजोरिया, राजकंवर बघेल, भारत सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह बघेल, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विधायक का स्पष्ट संदेश:
"जनता के संसाधनों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं। जहां विकास होगा, वहीं जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।"




0 टिप्पणियाँ