लटेरी, 8 जुलाई 2025। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी पर अशोकनगर में दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमे के विरोध में कल दिनांक 08/07/2025 कांग्रेस पार्टी द्वारा न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, विधायक श्री कुनाल चौधरी, जिला कांग्रेस प्रभारी श्री प्रभु सिंह ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहित रघुवंशी अशोकनगर पहुंचेंगे।
कांग्रेस नेताओं का काफिला कल 08/07/2025 दोपहर 12:00 बजे भोपाल से सिरोंज होते हुए अशोकनगर पहुंचेगा। सिरोंज में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने सुबह 9:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात सभी अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस आनंदपुर अध्यक्ष श्री नवीन करेरिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे समय पर सिरोंज पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में भाग लें और अशोकनगर पहुंचकर न्याय सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को कांग्रेस का अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है ताकि पार्टी एकजुटता का संदेश दे सके और इस आंदोलन को मजबूती प्रदान की जा सके।




0 टिप्पणियाँ