आनंदपुर। शनिवार सुबह आनंदपुर के सदगुरू नगर हॉस्पिटल के स्टाफ रूम में एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति के साथ स्टाफ रूम में रह रही थी। महिला का पति झंकर जोगी लटेरी के गांव का निवासी है और अस्पताल परिसर में पार्किंग का कार्य करता है।
घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए लटेरी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।




0 टिप्पणियाँ