विदिशा, 14 जुलाई 2025 — क्षेत्र के जनप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री उमाकान्त जी शर्मा आज सोमवार को ग्राम आनंदपुर के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा जन संपर्क एवं जनदर्शन के तहत आयोजित किया गया है, जिसमें वे सीधे जनता से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
इस अवसर पर ग्राम आनंदपुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी माननीय विधायक जी के करकमलों द्वारा संपन्न होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को और गति मिलेगी।
कार्यक्रम का विवरण:
तारीख: 14 जुलाई 2025 (सोमवार)
समय: दोपहर 02:00 बजे
स्थान: शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, आनंदपुर, तहसील लटेरी, जिला विदिशा
इस शुभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। ग्रामवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जनता से सीधे जुड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उमाकान्त जी शर्मा का यह दौरा न सिर्फ विकास की नई सौगात लेकर आएगा, बल्कि जन संवाद के माध्यम से शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




0 टिप्पणियाँ