विदिशा, 28 जुलाई 2025 — जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों में समन्वित रूप से मंदिर सुरक्षा पर विशेष बैठकें आयोजित की गईं।
इन बैठकों का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच समन्वय को और बेहतर बनाना भी रहा। इस पहल में जिले भर से 500 से अधिक धर्मगुरु, पुजारी एवं मंदिर समिति सदस्य सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
SOP के प्रमुख दिशा-निर्देश:
सभी मंदिरों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं।
दान पेटियों को प्रतिदिन खोला जाए एवं राशि को तुरंत बैंक खाते में जमा किया जाए।
मंदिरों में मौजूद आभूषणों का उपयोग केवल प्रमुख पर्वों पर हो; अन्य समय वे बैंक लॉकर में सुरक्षित रखे जाएं।
रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए चौकीदार अथवा पुजारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
मंदिर समिति द्वारा समय-समय पर पुलिस को जानकारी साझा की जाए।
यह व्यापक अभियान विदिशा (सीएसपी), सिरोंज, लटेरी, कुरवाई और गंजबासौदा जैसे समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। थाना प्रभारियों ने स्थानीय स्तर पर धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी SOP को साझा किया और सभी से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने कहा,
> “धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सिर्फ पुलिस की नहीं, समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर श्रद्धा एवं सुरक्षा से परिपूर्ण वातावरण बनाना है।




0 टिप्पणियाँ