प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल 12 जुलाई को करेंगे विदिशा का दौरा

विदिशा, 11 जुलाई | पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल शनिवार, 12 जुलाई 2025 को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 8:30 बजे दमोह जिले से प्रस्थान कर दोपहर 11:30 बजे विदिशा सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सौजन्य भेंट करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभागार में आयोजित जिला योजना समिति एवं दिशा (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी दिशा तय की जाएगी।

बैठक उपरांत मंत्री श्री पटेल सायं 4:00 बजे विदिशा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री पटेल का यह दौरा जिले के विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक योजनाओं की समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ