विदिशा, 11 जुलाई 2025: थाना आनंदपुर पुलिस ने महिला पर हुए गंभीर हमले के मामले में महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
आरोपी लालाराम बंजारा पिता नारान बंजारा (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम नैनवास खुर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 10 जुलाई 2025 को पुरानी रंजिश के चलते गुड्डी बाई बंजारा पर फरसे से जानलेवा हमला किया था।
ग्राम नैनवास खुर्द निवासी गुड्डी बाई बंजारा पर उसी गांव के लालाराम बंजारा ने फरसा से हमला कर दिया। हमले में महिला को सिर में गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घायल महिला का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल विदिशा में जारी है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना आनंदपुर में अपराध क्रमांक 100/25, धारा 296, 109(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त फरसा भी जप्त कर लिया गया। आरोपी को 11 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय लटेरी में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. बी.डी. सिंह,
सउनि. जगदीश सिंह भिलाला,
प्रआर. दयाराम, प्रआर. जयसिंह,
आर. तखत सिंह, आर. विजय शर्मा,
आर. सोनू मीना, म.आर. ललिता चौहान,
तथा आर. दिलीप शर्मा (थाना उनारसीकला) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




0 टिप्पणियाँ