आनंदपुर, लटेरी |आज आनंदपुर से 16 युवाओं की टोली ने बागेश्वर धाम, छतरपुर के लिए 10 दिवसीय पैदल यात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा प्रतिदिन लगभग 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पूर्ण आस्था, उत्साह और श्रद्धा के साथ की जाएगी।
इस धर्मयात्रा का उद्देश्य बाबा बागेश्वर के चरणों में ध्वज अर्पित कर क्षेत्र की सुख-शांति व जनकल्याण की प्रार्थना करना है। यात्रा के अंतिम दिन, बागेश्वर धाम पहुंचकर यह युवा टोली ध्वज चढ़ाएगी।
शुभम चौरसिया, रिंकू चौरसिया, अजय चौरसिया, हरिओम चौरसिया, दीपक साहू, आकाश कुशवाहा, करण रंजक, करण कुशवाहा, विशाल राव, हिमांशु चौरसिया, अनुज कुशवाहा, रवि शर्मा, शुभम सोनी, निखिल सोनी, राहुल अहिरवार, उदय कुशवाहा, लखन प्रजापति सहित अन्य।
यात्रा के शुभारंभ पर नगरवासियों और परिजनों ने युवाओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और सफल यात्रा के लिए मंगलकामनाएँ दीं।




0 टिप्पणियाँ