नेवली (लटेरी)। विगत दिवस लटेरी क्षेत्र के विधायक श्री उमाकांत शर्मा ग्राम नेवली पहुँचे और गांव में फैल रही उल्टी-दस्त (हैजा) की बीमारी की स्थिति का जायजा लिया। विधायक श्री शर्मा ने बीमारी से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक श्री शर्मा ने मौके पर मौजूद एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव के सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई कराएं, जल स्त्रोतों में क्लोरीन का छिड़काव करें और पूरे ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने चिकित्सा टीम और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए और कहा कि पेयजल आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।
उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि सभी लोग केवल साफ और उबला हुआ पानी ही पीएं और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या प्रशासन को सूचित करें।
विधायक श्री शर्मा ने कहा, "यह मेरा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि आपका सेवक होने के नाते मेरा फ़र्ज़ है। हर परिस्थिति में, मैं आपके साथ हूं — हर सुख-दुख में, हर आवश्यकता में।"
उन्होंने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।




0 टिप्पणियाँ