"आईटीआई चले अभियान, रोज़गार की पढ़ाई चले आईटीआई" — शासकीय आईटीआई विदिशा में प्रवेश पंजीयन प्रारंभ, हेल्पडेस्क की स्थापना

विदिशा, मध्यप्रदेश – शासकीय आईटीआई विदिशा में सत्र 2025 के लिए प्रवेश पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर छात्रों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है, जहाँ उन्हें ट्रेड चयन, करियर विकल्पों एवं ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

गुरुवार को इंडस्ट्री पार्टनर देवांशी इंडस्ट्रीज़ विदिशा के प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र किरार एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर ने हेल्पडेस्क का विजिट किया और उपस्थित छात्रों को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों और कैरियर निर्माण के बारे में मार्गदर्शन दिया।

संस्था के प्राचार्य श्री एपी श्रीवास्तव ने पंजीयन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in पर जाकर अथवा QR कोड स्कैन कर पंजीयन करा सकते हैं।

प्रमुख बिंदु:

आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू
हेल्पडेस्क से मिलेगी पूरी सहायता
उद्योग विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन
स्किल डवलपमेंट के माध्यम से रोज़गार के बेहतर अवसर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ