भोपाल, – अब मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले सज्जन नागरिकों (Good Samaritans) को सरकार न केवल सम्मानित करेगी, बल्कि उन्हें ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि भी देगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस केंद्र सरकार की योजना को प्रदेश में लागू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह योजना मई के अंत तक मध्यप्रदेश में लागू कर दी जाएगी।
क्या है योजना का उद्देश्य?
घटनास्थल पर घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाना घायल की जान बचाने में निर्णायक होता है।
सरकार का उद्देश्य है कि लोग बेझिझक मदद के लिए आगे आएं, और उन्हें किसी कानूनी परेशानी या पूछताछ का सामना न करना पड़े।
इन शर्तों पर मिलेगा पुरस्कार:
घायल को गंभीर अवस्था में समय पर अस्पताल पहुंचाना आवश्यक होगा।
घायल व्यक्ति को ऑपरेशन की जरूरत, तीन दिन से अधिक अस्पताल में भर्ती, या सिर / रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें होना आवश्यक है।
मदद करने वाला नागरिक पहचान चाहे तो गोपनीय रखी जाएगी।
मददगारों को मिलेंगे ये लाभ:
₹25,000 नकद इनाम
प्रशंसा प्रमाण पत्र
किसी प्रकार की कानूनी पूछताछ से छूट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "हर जीवन अनमोल है। यदि नागरिक संवेदनशील होकर घायलों की सहायता करें, तो कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। राज्य सरकार उन्हें प्रोत्साहन देकर इस नेक कार्य को और सशक्त बनाएगी।"




0 टिप्पणियाँ