वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अभिभाषक बलदेव प्रसाद शर्मा के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

शुभम सोनी लटेरी, 18 मई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठित सदस्य और अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध श्री बलदेव प्रसाद शर्मा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राम मोहन पाराशर, मंडल अध्यक्ष श्री राम गुलाम राजोरिया और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लक्ष्मण सिंह बघेल सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि:
भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि संदेश में कहा गया, "मैं अपने और भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिभाषक आदरणीय श्री बलदेव प्रसाद शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।"

कांग्रेस नेताओं  ने जताया शोक:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अशोक त्यागी आचार्य एवं सुरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्री बलदेव प्रसाद शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि "बलदेव जी समाज की आवाज थे, उनका जाना एक युग का अंत है।"

सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान:
बलदेव प्रसाद शर्मा न केवल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे, बल्कि क्षेत्र में एक सिद्धहस्त अभिभाषक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय व्यक्तित्व भी रहे। उनका स्पष्टवादिता भरा व्यवहार और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और न्यायिक क्षेत्र को जो क्षति पहुँची है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ