थाना मुरवास पुलिस को बड़ी सफलता – ₹3000 के इनामी आरोपी खलील खान को किया गिरफ्तार

विदिशा, 18 मई। गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मुरवास पुलिस ने ₹3000 के इनामी आरोपी खलील खान को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुरवास में अपराध क्रमांक 97/24 धारा 307, 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के निर्देशन तथा एसडीओपी लटेरी श्री अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मुरवास में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तारी का विवरण:
गिरफ्तार आरोपी – खलील खान, पिता हफीज खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम मुरवास।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त आरोपी पर ₹3000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय जेएमएफसी लटेरी में प्रस्तुत कर उप जेल लटेरी भेजा गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।

विशेष टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश मिश्रा, सउनि संतोष, आरक्षक राहुल रघुवंशी एवं आरक्षक नितेश की विशेष भूमिका रही, जिसकी पुलिस विभाग द्वारा सराहना की गई है।

विदिशा पुलिस की यह कार्यवाही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ