सागर/सिरोंज। आज सागर स्थित जे.एन.पी. अकादमी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत पंजीकृत बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली लाड़ली बालिकाओं को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बेटियों में आत्मविश्वास व प्रेरणा का संचार हुआ।
इस अवसर पर सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह जी, श्रीमती प्रतिभा चौबे जी, पार्षद मेघा दुबे जी, श्री नेवी जैन जी, पार्षद रूपेश जी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की सराहना करते हुए इसे बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया और सरकार की इस पहल को सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।




0 टिप्पणियाँ