मनरेगा कमिश्नर श्री अवि प्रसाद ने विदिशा जिले की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर

विदिशा, 21 मई 2025 –
मनरेगा के आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने बुधवार को विदिशा जिले के अपने अल्प प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत धामनोदा और सलैया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया और हितग्राहियों से संवाद कर फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और उनमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने धामनोदा गांव में सामुदायिक कुएं और कूप रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया तथा खेत तालाब निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा।

इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत सलैया पहुंचकर जन सहयोग से हो रहे पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य को देखा। साथ ही अमृत सरोवर निर्माण हेतु चिन्हित स्थल और सिपरी सॉफ्टवेयर की मदद से चयनित भूमि का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय जिला पंचायत सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री पंकज जैन, जनपद सीईओ श्री गगन वाजपेयी, एचबी द्विवेदी (कंसल्टेंट, ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया), नवनीत जेम्स (जीआईएस एक्सपर्ट, जीआईजेड), सुश्री रितिका (असिस्टेंट इंजीनियर), और सुश्री नूपुर नवानी (प्रैक्टिशनर, ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया) भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ