फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा नगद इनाम

विदिशा। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रकरण में फरार आरोपी की सूचना देने पर तीन हजार रुपए की नगद इनाम राशि की घोषणा की गई है। इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इनाम उद्घोषणा आदेश के अनुसार, थाना गुलाबगंज में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 66/2025 के अंतर्गत फरार आरोपी कमल कुमार बगवैया, मंडी सचिव - कृषि उपज मंडी, गुलाबगंज (जिला विदिशा) की जानकारी देने वाले को यह इनाम प्रदान किया जाएगा।

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह नजदीकी पुलिस थाना या सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क करें।

गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सूचना देने वाले को मिलेगा तीन हजार रूपए का इनाम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ