विदिशा, बुधवार — मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक श्री बिभाष कुमार ठाकुर तथा मुख्य वन संरक्षक, भोपाल वृत्त श्री राजेश खरे द्वारा आज वन मण्डल विदिशा के ग्यारसपुर परिक्षेत्र अंतर्गत फड़ बरमढ़ी एवं ग्यारसपुर में संग्रहित तेन्दूपत्ता का निरीक्षण किया गया।
ग्यारसपुर समिति क्षेत्र में कुल 21 फड़ स्थापित हैं, जिनका संग्रहण लक्ष्य 2460 मानक बोरा निर्धारित था, जिसमें से अब तक 2113 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है।
फड़ ग्यारसपुर: लक्ष्य 200, संग्रहित 339 मानक बोरा
फड़ बरमढ़ी: लक्ष्य 75, संग्रहित 51 मानक बोरा
समिति के माध्यम से संग्राहकों को पारिश्रमिक के रूप में ₹84.56 लाख की राशि ई-भुगतान प्रणाली द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
वन विभाग के इस निरीक्षण अभियान से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में लघु वनोपज के समुचित संग्रहण, गुणवत्ता एवं पारिश्रमिक वितरण की व्यवस्था पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संचालित हो रही है।




0 टिप्पणियाँ