सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर व्यक्त किया शोक

सिरोंज लटेरी विदिशा, [28-05-2025] — सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने लटेरी तहसील के ग्राम दनवास और ग्राम लिधोडा में आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो जनहानियों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विधायक श्री शर्मा ने बताया कि ग्राम बहादुरपुर तहसील लटेरी के दौरे के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम दनवास निवासी श्री नर्मदाप्रसाद शर्मा (उम्र लगभग 47 वर्ष) की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। इसके अतिरिक्त, ग्राम लिधोडा तहसील सिरोंज निवासी श्री धनसिंह पुत्र तुलाराम अहिरवार की भी पूर्व दिवस में इसी प्रकार दुखद मृत्यु हुई।

विधायक उमाकांत शर्मा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि इस विषय में उन्होंने जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय तथा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को अवगत कराया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे स्वयं, भारतीय जनता पार्टी का सम्पूर्ण परिवार और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा उन्हें हरसंभव शासकीय और अन्य प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ