कुरवाई पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार – ₹6 लाख की नकबजनी सुलझी

कुरवाई, 2 मई 2025: कुरवाई पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक बंद मकान में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। इस वारदात में करीब ₹6 लाख मूल्य के जेवरात और नगदी चोरी हुई थी। पुलिस ने भोपाल की अटल आयूब नगर झुग्गी बस्ती से दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश किया।

घटना का विवरण:

दिनांक 24 अप्रैल 2025 को फरियादी अमित जैन ने थाना कुरवाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई नवीन जैन (एडवोकेट) परिवार सहित कटनी विवाह समारोह में गए थे, तभी उनके बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर तीन अलमारियाँ तोड़ दीं और सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगदी चुरा ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरवाई में तत्काल अपराध क्रमांक 162/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी श्री अनूप नैन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आर. के. मिश्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर भोपाल से आरोपियों को दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

इरफान नगा पिता इमदाद वेग (उम्र 50 वर्ष) – 92 आपराधिक प्रकरण, दो बार NSA के तहत कार्रवाई।

साजिद मोटा पिता बाबू खां (उम्र 30 वर्ष) – 13 आपराधिक प्रकरण, पूर्व में जिला बदर।


टीम के सदस्यों की भूमिका:

निरीक्षक आर. के. मिश्र (थाना प्रभारी कुरवाई)
योगेन्द्र साहू (फिंगरप्रिंट शाखा प्रभारी)
सउनि शंकर दयाल यादव
 प्रआर शेर सिंह रघुवंशी
आरक्षक वीरेन्द्र धाकड़, दिनेश कुमार, एवं महेंद्र लोधी

सार्वजनिक विश्वास में वृद्धि:
इस सफल कार्रवाई ने क्षेत्र में पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया है। पुलिस विभाग ने जनता से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ