विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 255 हितग्राहियों को 25 लाख से अधिक की सहायता राशि स्वीकृत

विदिशा, 12 मई 2025 – जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 255 हितग्राहियों को विधायक स्वेच्छानुदान निधि के अंतर्गत कुल 25 लाख 32 हजार 600 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि वर्ष 2025-26 में प्राप्त निधि के अंतर्गत जारी की गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के जिला योजना अधिकारी द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किए गए हैं। यह सहायता दोनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की अनुशंसा पर दी गई है।

विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन की अनुशंसा पर 74 हितग्राहियों को कुल 7 लाख 30 हजार 100 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे की अनुशंसा पर 181 हितग्राहियों को कुल 18 लाख 2 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

यह सहायता जिले के जरूरतमंद नागरिकों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दी जा रही है, जिससे समाज के कमजोर वर्ग को राहत मिल सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ